काश तुम मेरी तरह चाह पाते 🕊
काश तुम चाहो मुझे मेरी तरह और में बन जाऊं तेरी तरह, . काश तुम इतंजार करो मेरा मेरी तरह और मै ना आऊ तेरी तरह, . काश तुझे भी तकलीफ हो मेरी तरह ओर मैं पत्थर बन जाऊं तेरी तरह . काश तू भी जागे रातों को मेरी तरह और मै सो जाऊं तेरी तरह . काश तू मेरे साथ को तरसे मेरी तरह और मैं तन्हा तुझे कर जाऊं तेरी तरह . काश तु मूझसे लिपट कर रोना चाहे मेरी तरह और तुझे वकत ही ना दूं तेरी तरह . देखना एक दिन में खामोश हो जाऊं तेरी तरह और तू अकेला रह जाएगा मेरी तरह। ~written by -रणिता 🗽
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
