श्री कुंवर बाबा आरती
ॐ जय नरेश हिण्डायले वाले, जय प्रभु मेरे पालनहारे। जय जय जय गुरु जय महाराजा, जय जय जय प्रभु राखो लाजा । आप प्रभु हम भक्त आपके, हम शरण आये हमें रखो बचा के। जय जय जय मेरे पालनहारे, जय जय जय प्रभु मेरे रखवाले। जब आपका सुमिरन होबे, मनोकामना पूर्ण हो जावे। जब आपको भक्त बुलावे, तभी आप दौड़े चले आवे। जब भक्त पर संकट आबे, तभी आप प्रभु आके बचावे। जय जय जय गुरू जय महाराजा, जय जय प्रभु राखो लाजा। नाम आपका गंगाराम है, सुमिरन मात्र से डर भग जावे। अनुज आपके मोतीराम, हम उन्हें भी करते प्रणाम । हम शरण आये है तिहारी, करो रक्षा प्रभु आप हमारी। हम आपको मन से पुकारे, दूर करो प्रभु दुःख हमारे। जय जय जय कुँवर महाराजा, जय जय जय प्रभु राखो लाजा । आप नरेश हिण्डायले वाले, जय जय जय प्रभु संकट को टाले। आप हो सब कुछ, आप हो रक्षक, हम आपके लिए है भिंछुक । यह आरती जो नर गावे, संकट से मुक्ति वो पावे। जय कुँवर जय जय महाराजा, जय जय जय प्रभु राखो लाजा। ॐ जय नरेश हिण्डायले वाले। जय प्रभु मेरे पालनहारे।।"
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
