मतदाता जागरूकता
पाँच साल पर आता ये अवसर, यूं ही व्यर्थ गंवाओं ना. लोकतंत्र के इस पर्व में अपना फर्ज निभाओ ना. लोकतंत्र की है पहचान, शत प्रतिशत हो मतदान.. लोक तंत्र की इस सूरत को थोड़ा और निखारो ना, लोकतंत्र के इस पर्व में अपना फर्ज निभाओ ना.. स्थिर,मजबूत सरकार के लिए, देश के विकास के लिए, थोड़ा वक्त निकालो ना, लोकतंत्र के इस पर्व में अपना फर्ज निभाओ ना.. यूं ही अगर गया ये अवसर फिर पीछे पछताओगे, अपनी परेशानी को भला तुम किस्से कह पाओगे, दिए गए विकल्पों में तुम सार्थक पहचान करो, NOTA को नकारो और शत प्रतिशत मतदान करो.. देश के आदर्श नागरिक होने का कर्तव्य निभाओ तुम, लोकतंत्र के इस पर्व में अपना फर्ज निभाओ तुम... ✍️सौरभ झा
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
