आईना
ये आईना सिखाता है मुझे , खुद से प्यार करना, ये आईना सिखाता है मुझे , रोकर फिर से हंसना, ये दिखाता है मेरी सारी कमियों को, ये सुनता है मेरी सारी बातें, बिना मुझे नजरंदाज किए, ये कभी मेरे रोने पर हंसता नहीं, हर पल हर दिन ये मुझे एक नया मैं दिखाता है , मेरे अकेलेपन में भी मेरे साथ रहता है , मेरा आत्मविश्वास ये ही बढ़ता है , मुझसे भी बढ़कर सच्चा दोस्त है ये मेरा, ये आईना सिखाता है मुझे गिरकर उठना, ये आईना सिखाता है मुझे खुद से प्यार करना।।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
