अभागी
छोटे कपडे पहने होंगे... छोटे कपडे पहने होंगे .... भई छह साल की बच्ची थी और उन दादी का क्या ... जिनकी सारी मर्यादा सच्ची थी... अब तो मै भी समझ चुकी हूं , नारी की ही गलती सारी थी..... जो सदियों से केवल सहती अाई.... तुम लड़की हो कमजोर हो ... एक दूजे से कहती अाई जब जब सोच सोच के कोई कारण पता लगाती हूं, जनने की शक्ति को ही मै सारा दोष लगाती हूं.... ऐसे नर को दूध पिलाने क्यों ये शक्ति पाईं...? ऐसी औलादों को जनने क्यों ये जननी जाई...
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
