रोक कर रख आंसुओं को
मत कर अपना जी छोटा, प्यार में ऐसा होना जायज़ होता है , आख़िर हमें भी तो पता चला , मोहब्बत पाना कितना मुश्किल काम होता है , आओ कर दें साथ मिलकर ये काम आसान, कर दें साथ मिलकर ये काम आसान, बना दें अपनी मोहब्बत की एक मिसाल, लोग पढ़ेंगे जब हमारे प्यार के किस्सा, उन्हें पता चलेगा कि मोहब्बत होती है ऐसी, क्यों करना जी दुखी, हम कौनसा जुदा हुआ है अभी, रोक कर रख इन आंसुओं को, रोक कर रख इन आंसुओं को, रोने का भी समय आएगा, बस सोच मेरे जान, जब सब कुछ सही होगा, हमारी शादी और तेरे विदाई का समय होगा, रोएगी तू उस दिन फूट-फूट कर, तेरा रोना उस दिन सबको रुला रहा होगा, रोएगी तेरी वो माँ भी उस दिन, जो ताने मारती है आज के दिन, उस माँ का सीना उस दिन चौड़ा होगा, जब तेरा हाथ मेरा हाथ में होगा, मत कर जी छोटा अभी, हमें अभी बहुत कुछ देखना होगा, मिला देगा ये समय हमें, आख़िर खुदा ने हमें एक-दूसरे के लिए ही तो बनाया होगा, ख़ुदा ने हमें एक-दूसरे के लिए ही तो बनाया होगा, बनाया होगा…….
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
