दूसरी मोहब्बत ❤️🩹
" कुछ सवाल पूछूंगी अपनी मोहब्बत से मैं, उन जवाबो से मुझे तसल्ली करनी है, और, हो सकता है वो वही मर्द हो, जिसके नाम मुझे मेरी जिंदगी करनी है, मैं पूछूंगी उससे..... ये बताओ कहीं छोड़ तो न दोगे मुझे? उस दर्द से पहले भी गुज़र चुकी हूँ मैं, तुम बस मेरा भरोसा आबाद रखना, एक जिंदगी मे कई दफा मर चुकी हूँ मैं, अच्छा सुनो, तुम झूठ मत कहना कभी, जो भी कहना साफ साफ कह देना, मुझे बताना हर सच अपना, एक उमर को मेरे साथ रह लेना, मैं रिश्ता निभाती हूँ आंखे बंद करके, मुझे बदले मे रुसवाइयां न देना, ये मेरी दूसरी मोहब्बत है जाना, मैं मर जाउंगी, मुझे तन्हाइयां न देना, "
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
