इसिको ज़िंदगी कहते हैं..."
जो आख़िरी तक साथ निभाते हैं, वही ज़िंदगी को असली मायने देते हैं। तोड़ना आसान होता है, बच्चे भी ये रास्ता चुनते हैं। हज़ारों वजहें मिल जाएँगी रिश्ता तोड़ने की, पर एक वजह काफी होती है उसे निभाने की। आख़िरकार... इच्छा ज़रूरी होती है। मजबूरी तो जानवरों पर भी थोप दी जाती है। प्यार में एकतरफ़ा-दोतरफ़ा जैसा कुछ नहीं होता, जो तुम्हारा है — वो किसी और का हो ही नहीं सकता। भरोसा ज़रूरी है… क्योंकि भविष्य किसी के हाथ में नहीं, पर अगर भरोसा है, तो पत्थर में भी भगवान नज़र आते हैं। सच्चा पुरुषार्थ रिश्ते निभाने में है। हीन भावना और भ्रमित सोच हर अच्छी चीज़ को तोड़ देती है। अगर तुम सच्चे हो, तो खुद को बेहतर बना ही लोगे। आँखें सबके पास होती हैं, पर दृष्टिकोण सबके पास नहीं होता। पीछे हटना कोई हल नहीं, लड़ना ज़रूरी होता है। निर्णय लेना चाहिए – पर सकारात्मक… क्योंकि तुम्हारे फैसले ही तुम्हारा भविष्य बनाते हैं। --- Sadhana
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
