आदर्श
चलो स्वप्न साकार करें समरस परिवेश निर्माण करें परानुभूति को आत्मसात कर सकारात्मक माहौल तैयार करें। जहाँ सबकी भावनाएँ सर्वोपरि हो निर्णयों में हो सबकी सहभागिता कर्तव्य निर्वहन प्रेरणा से ओतप्रोत आपसी सहयोग समर्थन प्राप्त करें । बने खुशहाली का जीवंत सरोवर स्व- विकास का हो समान अवसर परहित की साधना का सिद्धि स्थल आदर्श आत्मीय कार्यस्थल प्रतिमान बने। तनाव नकारात्मकता अहम रहित सहयोग समर्पण सच्चरित्र सहित साधना करें स्व प्रयास समिधा जले सबको अपनी जिम्मेदारी ज्ञात हो। अपेक्षाओं पर खड़े उतरें समुदाय हित में सदैव जलें लक्ष्य समुह के खातिर तन मन से हम एकजुट जुटें।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
