बिहार चुनाव
खत्म हुआ बिहार इलेक्शन, परिणाम भी सामने है "फिर एक बार NDA सरकार"🏹🌷🚩 पर क्या सिर्फ इस जीत का जश्न मनाना काफी है या आवश्यकता है उन मुद्दों कि जिनपे विचार करना भी जरूरी है। ये सच है कि लालू की शासन मे बिहार ने बदहाली की चरम को देखा है नीतीश की सरकार ने उस बदहाली से निकल रफ्तार को पकड़ा है पर ये भी तो सच है कि सिर्फ इतनी गति काफी नही है बिहार की बेहतरी के लिए। हर बार सिर्फ सरकार को क्यों दोष दे कभी थोड़ा खुद को भी तो कोस लें।। बिहार में असल मुद्दे उठायेगा कौन "युवा देश का भविष्य है" पर ये बात युवाओं को बताएगा कौन। सांप्रदायिक हिंसा के आगे बिहार की उन्नति है पर आखों से परदा हटाएगा कौन।। सोशल मीडिया कि लड़ाई से बाहर निकलो तो देखो प्रदेश की छवि को, अनपढ़, जाहिल और मजदूर कहते है लोग हर बिहारी को। क्यो पलायन को मजबूर है हम, सोचा है कभी अपनों से कितना दूर है हम।। ये सिर्फ सरकार की गलती तो नही, कुछ कमियाँ हमारी भी है। हमने मांगा ही नही ऐसा समाज जहां शिक्षा सर्वोपरि हो व्यवसाय के लिए इंडस्ट्री आ के खड़ी हो। हमने चाहा केवल लाभ योजनाएँ, जिससे जेब भरी हो।। कमल से है सबको आस खिलेगा एकदिन बिहार भी स्वयं लाभ से आगे देखें तो होगा सच ये आज ही। किसी पार्टी विशेष की तौहीन नहीं है, पर बिहार लालटेन जलाएं, ऐसे भी तो दिन नहीं है।।
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
