शीर्षक :सत्ता संभालें योगी जी
सेना को उतारो पाक में, अब देर करो मत मोदी जी। यदि आपसे सम्भव नहीं तो, सत्ता संभालें योगी जी।। पाक साफ होगा झटके में यह बात समझ लें मोदी जी। नक्शे से आतंक मिटेगा , यह कर सकतें हैं योगी जी।। सर से पानी ऊपर आया, अब सबक सिखाओ मोदी जी। सियार दिखाता आँख शेर को, कब दहाड़ेंगे मोदी जी।। उदारता का चोला फेंके, अब तो कुछ कर लें मोदी जी। क़बतक शहीद होंगे जवान, तय समय करो हे मोदी जी।। बाह्य अरि अंतः गद्दार से न निपटेंगे अगर मोदी जी। तो ले झोला जाएँ पर्वत , गद्दी पर बैठें योगी जी।। नरेंद्र सिंह 04.05.2025
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
