महामानव
महामानव होश में आओ,देखो हरियाणा का हाल जरा देखा नहीं तुमने मणिपुर भी,ये अनदेखी की क्या है वजह.? सब कहते तुम राजा नेक,कर्तव्यनिष्ठ हो हे नरेश दोनो ही जगह सरकास तुम्हारी...फिर काहे को मचा कलेश हरियाणा में जलता है हिंदू,मणिपुर में ममता नग्न हुई भारत माता के प्रिय पुत्र,तुमने सुध नहीं ली क्यों अभी.? हे महाराज,राजाधिराज है चलेगा कब तक ये गुंडा राज मजबूर प्रजा,बेबस बेघर,तुम लीन चुनावों में दिन भर संसद में मु न दिखाते हो,तुम प्रजा को क्यों आजमाते हो माना की तुम हो ताकतवर,संख्या में भी सबसे अव्वल सरकार तुम्हारी जहां जहां,हर मोर्चे पर तुम हो सफल पर ये सब जो देश में हो रहा मणिपुर,हरियाणा जल क्यों रहा..? इसकी जिम्मेदारी किसकी..? और किसे मिलेगी इसकी सजा.? तुम राजा हो,हम प्रजा तुम्हारे उत्तर दो हमे,सुनो प्रश्न हमारे संसद में आओ बोलो न बातो को सबकी सुन लो ना न जलने तो यों,दो दो प्रदेश वर्ना जल जाएगा पूरा देश हे प्रजातंत्र के प्रधान मंत्री अब थोड़ा इधर भी नजरे फेरों देखो देश में तांडव मच रहा आग लगी है,ध्यान से देखो तुमसे ही है हमको उम्मीद,तुम भारत के हो महावीर तुम करो कुछ ऐसा,सब ठीक हो जाए भारत जो जल रहा,फिर से सुख पाए महामानव होश में आओ,देखो हरियाणा का हाल जरा देखा नहीं तुमने मणिपुर भी,ये अनदेखी की क्या है वजह.? सुनो मोदी जी कुछ बोलो न,अब तो मु अपना खोलो न कुछ एक्शन लो और काम करो, बस इतना सा एहसान करो....। उत्पल
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
