धीमी धीमी सी ये जिंदगी
यूं चल रही है धीमी धीमी सी ये जिंदगी क्या कहे क्या सुने, कभी सांसे रुकती है कभी आंखें नम हो जाती है, सब मिला है फिर भी वो सुकून नहीं, यूं चल रही है धीमी धीमी सी ये जिंदगी कभी सोच कर डर लगता है दुनिया कैसे चल रही, कभी दबी दबी सी लगती है ये जिंदगी, कुछ आगे बढ़ने की कोशिश, कुछ रुक से गए कदम है, अब सिर्फ हमारे पास उस खुदा के लिए है बंदगी, यूं चल रही है धीमी धीमी सी ये जिंदगी।
