दोहा
ये मतवाले नैन। सब पर डोरे डालता, ये मतवाले नैन। कनक* पर सुहागा लगे, अगर मधुर है बैन।। ये मतवाले नैन जो, ढाहे आफत जोर। दो दिल को है जोड़ता, बनकर ये दिल चोर।। दोस्ती उससे कीजिए, जिसपर हो इतवार। ये मतवाले नैन पर, दिल मत देना यार।। ये मतवाले नैन जो, खोजे झूठी प्यार। आना झाँसे में नहीं*, होगी दोस्ती भार।। इस मतवाले नैन से, देखो प्रभु का रूप। करता बेड़ा पार जो, जिसकी छटा अनूप।। नरेंद्र सिंह, 23.04.2025
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
