रास्ते
जिन्दगी एक पहेली ओर रस्ते तमाम है इनपर जैसे बढ़ते जाओ हर मोर एक इम्तिहान है । जो तुम चिड़ियों की गुनगुनाहट देखो, तो आगे एक गहराई भी है जो थक कर बैठ गए कहीं तो तानों की परछाई भी है । हार गए या जीते हो बस यही एक रीत है दुनिया की , "कोशिश का क्या वो सब करते है" अब कीमत ना रही मेहनत की । आंखे बंद कर भाग रहे सभी, यह जीवन एक इम्तिहान है ओर लग भी जाए अगर चोट कहीं तो थम जाना भी यहां हार की पहचान है l सफर में जैसे आगे जाओ तो कई रस्ते सटीक से लगते है , ओर एक गलत कदम पर यह जग हम हारा सा महसूस करते है । तो आंखे मूंद कर चलते जाना ही एक सही चुनाव है , कभी तो मंजिल हाथ आएगी बस यही एक जीवन की नाव है।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
