वक्त
वक्त ठहरता कहां है, वक्त चला जाता है, धीरे-धीरे जिंदगी में सब बदलता जाता है, ले आता है गम कभी, कभी जिंदगी को खुशियों से भर जाता है, छीन लेता है कुछ लोगों को हमसे, कुछ लोगों को हमारा कर जाता है ,कौन अपना है कौन पराया चेहरा सबका दिखा जाता है, यह वक्त हमें धीरे-धीरे सब कुछ सीखा जाता है, वक्त के साथ जिंदगी में कितना कुछ बदल जाता है, ख्वाब रह जाते हैं आंखों में, बोझ जिम्मेदारियां का बढ़ जाता है, जिंदगी के भाग दौड़ में अक्सर सुकून कहीं खो जाता है, मुस्कान रहती है चेहरे पर लेकिन दिल अंदर से थक जाता है/................ By Trisha singh
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
