विलुप्त संस्कृति
*बच्चों में बचपन* जवानी में यौवन शीशों में दर्पण जीवन में सावन गाँव में अखाड़ा शहर में सिंघाड़ा टेबल की जगह पहाड़ा और पायजामे में नाड़ा *ढूँढते रह जाओगे* चूड़ी भरी कलाई शादी में शहनाई आँखों में पानी दादी की कहानी प्यार के दो पल नल नल में जल तराजू में बट्टा और लड़कियों का दुपट्टा *ढूँढते रह जाओगे* गाता हुआ गाँवबरगद की छाँव किसान का हल मेहनत का फल चहकता हुआ पनघट लम्बा लम्बा घूँघट लज्जा से थरथराते होंठऔर पहलवान का लंगोट *ढूँढते रह जाओगे* आपस में प्यार भरा पूरा परिवार नेता ईमानदारदो रुपये उधार सड़क किनारे प्याऊसंबोधन में चाचा ताऊ परोपकारी बंदेऔर अरथी को कंधे *ढूँढते रह जाओगे।*
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
