मैं वादा करता हूं
तुम जैसी हो वैसी ही रहना मैं ख्याल रखूंगा हमेशा हंसती रहना कारण मैं बनूंगा सारे सवाल करना नहीं रहोगी विचलित तुम हर व्यथा मैं दूर करूंगा सदैव विश्वास करना सारे खालीपन को खुशियों से भर दूंगा हक से चिढ़ना हर छोटी बात पर मैं सीने से लगा लूंगा आंखों में अश्क ना आने दूंगा बिन बोले भी सब समझ जाऊंगा वादा करता हूं कभी अकेला न छोडूंगा जैसी हो, वैसी ही रहो हमेशा प्यार करूंगा
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
