,
तुम अब किसी और से प्यार कर लो, वो कहती रही और रोती रही रोते रोते बोली , जिसको अब चाहना तुम उसको समय देना मत भूलना तारीखे याद रखना कभी कभी उसके कहे बिना भी उसके दिल का दर्द समझ लेना! उसको कंगन दिलाना , कहे तो पायल भी मगर झुमके नहीं, वह मेरे हिस्से आये थे ..... उसको इतना प्यार करना कि वो तुमसे अपने दिल की हर बात कहे, सब कुछ बताएं , सब कुछ सिवाय इसके कि "तुम अब किसी और से प्यार कर लो।"
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
