कोई हो मेरे जैसा.. 🌸
मेरे को चाहिए कोई मेरे जैसा जो समझ सके जज्बातों को जो छुपा ले अपने अंदर मेरे अब राजो को मेरे को चाहिए कोई ऐसा ... जिसके सामने बैठ कर दिल खोलकर कर सकूं मैं बातें जो मेरी नाराज़गी को झट से दे मिटा दिल खोलकर जो मुझे दे हंसा और न रूठने की दे कभी वजह जो बांधे मेरे हौसलों को जो सींचे मेरे बनाए घोंसलों को मैं भी उसका मान करूं जो मेरा भी सम्मान करें मेरे स्वाभिमान को वो कभी न मेरा अभिमान समझें मैं भी उसके सामने अपना सिर दूं झुका अगर वो मुझ पर अपनी सारी कायनात दे लुटा क्या मिलेगा कोई ऐसा
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
