बुद्ध
जगमगाते हुए शहर में, भटकते थे हम सारे, मगर अंधेरे को छोड़कर, पाया हमने प्रकाश का सहारा। बुद्ध की शिक्षाओं से हमे, मिली सुख और समृद्धि, मन की शांति और सुख को जाना, बुद्ध ने दिया अद्भुत उपहार। उनकी सीखों में छिपी हुई, ज्ञान की अमूल्य धारा है, जो न सिर्फ दूर करती हैं अंधकार, बल्कि दिखाती हैं जीवन को दिशा । उनकी शांति का संदेश है, मन का खुशियों से भर जाना। क्रोध और अहंकार को छोड़कर, प्यार और करुणा की ओर बढ़ जाना। जिस दिन हम बुद्ध के संदेशों को समझेंगे, जिस दिन हम उनके उपदेशों का अनुसरण करेंगे, तभी देखेंगे हम हमारे जीवन में, उन्नति और समृद्धि का सागर तैयार हो जाएगा। बुद्ध की सीख अमर है, उनकी शांति का संदेश अमर है। आओ इन संदेशों को आगे बढ़ाते हैं, जीवन को सफल बनाते हैं। @डॉ. अरुण प्रताप सिंह भदौरिया मो.9450913131
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
