.....
कोई तुमसे बात करने की कोशिश करता है, तो जवाब दे दिया करो,अगर नहीं करता है मन, तो सीधे बता दिया करो,किसी को चाहते हो, तो बोल क्यों नहीं देते डर लगता है, तो छोड़ क्यों नहीं देते। कोई याद आ रहा है,एक मैसेज डाल कर देखो, पहले जैसा रिश्ता रहा नहीं, तो फिर से शुरुआत करके देखो। नाराज हो किसी से, तो दे दो माफी,कोई रुठा है तुमसे तो मांग लो माफी, मोहब्बत में अपनी ऐसी हालत क्यों करते हो,प्यार संभाला नहीं जाता तो प्यार क्यों करते हो। कोई कमी नजर आती है, तो उनसे बोलो न। पीठ पीछे बोल कर रिश्ते क्यों खराब करते हो। अपनी मर्जी चाहते हो, तो करो न मन की, दूसरों पे अपनी मर्जी क्यों थोपते हो, जिंदगी बहुत छोटी है, तो ख्यालों में दबकर क्यों जीते हो,जो कहना चाहते हो अभी कहो, बाद में क्यों चीखते हो ।।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
