पर्यावरण गीत-नरेंद्र सिंह, अतर
पौधा लगाना है, हरियाली लाना है। जीव को बचाना है, न कोई बहाना है। पेड़ मत काटो भाई-बहना। मान लो सब मेरा ये कहना।। पेड़ न लगाओगे, साँस कहाँ से पाओगे। पर्यावरण प्रदूषित होंगे, सभी जीव मृत होंगे। अभी भी मौका है भाई- बहना। मान लो सब मेरा ये कहना।। धरती पर हरियाली हो,भय की न छाया काली हो। भविष्य को संवारना है, इस संकट से उबारना है। अभी शपथ ले भाई-बहना। मान लो सब मेरा ये कहना।। अगली पीढ़ी अगर बचाना है,वंश यदि आगे बढ़ाना है। तो पेड़ पौधा ही सहारा है, नहीं कोई अब चारा है।। गहराई से सोचो भाई बहना। मान लो सब मेरा ये कहना।।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
