मंगलकर्ता श्री गणेश
विघ्न विनाशक श्री गणेश पूरण करते काज मंगलकर्ता श्री गणेश गौरीशंकर के लाल दुखहर्ता हैं श्री गणेश दुखी न हो अब दास सुखकर्ता हैं श्री गणेश सदा देते आशीर्वाद लंबोदर हैं श्री गणेश मोदक लगे हैं खास वक्रतुण्ड हैं श्री गणेश मूषक सवारी साथ एकदन्त हैं श्री गणेश रिद्धि सिद्धि के साथ गणनायक हैं श्री गणेश बुद्धि विवेक के नाथ भालचंद्र हैं श्री गणेश हाथों में है पाश गजानना हैं श्री गणेश गज मुख बना खास महाकाय हैं श्री गणेश विशाल काया है राज़ धूम्रकेतु हैं श्री गणेश करें जग का पालन हार मात-पिता के चरणों मे सारी सृष्टि का सार इसीलिए हम बोलें मिलकर प्रथमेश्वर हैं आप।।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
