बेटी का घर बसने दें
बेटी का घर बसने दें उसे ससुराल में सम्भलने दें। उसके घर में ताक-झाँक रोज -रोज कुछ पूछताछ कि क्या घर में है दाना क्या बनेगा आज का खाना, ये सब तुच्छता रहने दें बेटी का घर बसने दें। बेटी को मत पटी पढ़ाएं उसे नहीं तनिक चढ़ाएं बेटी के पास कम आया-जाया करें उसे बहुत कम बुलाया करें बेटी को बार-बार न मायके आने दें उसे अपने ढंग से घर चलाने दें उसे अपने स्तर से रहने दें बेटी का घर बसने दें। बेटी के घर से बनाकर रखें दूरी सम्पर्क जब ही,जब बहुत जरूरी माता-पिता से तेज होती है सन्तानें उसपर मत थोपें अपनी राय सलाहें मायके से जिसे मिलता निर्देश उसका ससुराल का बिगड़ता है परिवेश बेटी को अपने घर को अपने समझने दें कुछ कह सुनकर नहीं उसे उलझने दें अपनी राय अपने पास ही रहने दें बेटी का घर को बसने दें। नरेंद्र सिंहः 10.12.2023
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
