तू जो हंसे तो जहां को जता दूं
तेरे सारे गमों को मैं अपना बना लूं तू जो हंसे तो इस जहां को जता दूं बहते इन आंसुओं की कीमत न पूछ तेरे आगे मैं अपना सर नवां दूं तेरे सारे गमों को मैं अपना बना लूं।। तुझे हंसता देखूं यही है आरजू तू रब की नवाजी खूबसूरत है ज़ुफ़्तज़ू मेरी इस खता को जो तू माफ कर दे दिला दूं भरोसा न होगा अब ये कल या परसों तेरे सारे गमों को मैं अपना बना लूं तू जो हंसे तो इस जहां को जता दूं।। तेरी खुशियां ही हैं मेरी जिंदगी तू है मेरी मुकम्मल बंदगी बड़ी आरजू है तुझे अपना बना लूं तेरे साथ मैं एक नए आशियां बसा लूं तू जो रूठी तो मैं टूट जाऊंगा सारी जिंदगी तेरे ही गीत गुनगुनाऊंगा तेरे सारे गमों को मैं अपना बना लूं तू जो हंसे तो इस जहां को जता दूं।।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
