इस प्यार का यही मोल है
साथ दो महीनों का हो या दो साल का, सफर ने छुआ दिल को हर हाल का। तुम्हें जानना था उस गहराई तक, जहाँ शायद कोई न गया अबतक। फिर भी आज वहीं खड़ा कर दिया, जहाँ सबको आखिर में छोड़ दिया। शायद यही रिश्तों का दौर है, इस प्यार का बस यही मोल है।
