सिर्फ आप...💞
अजीब है कुछ बातें.... मुलाकातें जो अब तक हैं बाकी.. मिले है हम फेसबुक पर, दो दिनों में गहरी हुई दोस्ती , फिर न जाने कब यह बदलकर, हो गया आप से प्यार....!! धीरे धीरे दिन गुजरे, महीने हुए चार... हंसते, रोते, लड़ते, झगड़ते, पता नहीं चला, कब गुजरे ये वक्त....!! समझना, समझाना ; खुद के गलतियों को सुधारना... थी हमारे प्यार और भरोसे की नींव, पर प्यार न कभी हुआ कम..!! ब्लॉक , अनब्लॉक का ज़माना है, फिर भी हमारे रिश्ते की डिक्शनरी में , ये इंपॉसिबल है... क्योंकि साथ जन्मों के साथी हैं हम, न हीर ,न रांझा... न ही जूलियस सीजर की कहानी हैं हम...!! नसीबी मेरी , जो आप मुझे मिले, करोड़ों के भीड़ में चुना है मुझे, कम पड़ेगी आप की शान में अगर में कुछ कहूं... फिर भी , इतना है आपसे कहना, संग रहना सनम....❤️
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
