ये हमारा हिंदुस्तान है
ye हमारा हिंदुस्तान है, बुद्ध महावीर जैसे ऋ षियों का ये जन्मस्थान है। सुनते हैं हम इसकी गाथाएं ,जो गाता पूरा जहान है। ये हमारा हिंदुस्तान है। पूरब, पश्चिम, व दक्षिण इसके सागर सम्राट है उत्तर इसके खड़ा हिमालय पर्वतराज महान है। ये हमारा हिन्दुस्तान है। तीन रंगों से बना तिरंगा,ये इसका अभिमान है। केसरिया रंग का अर्थ होता बलिदान है, श्वेत रंग का अर्थ सच्चाई ईमान है। हरे रंग से हरियाली धरती मां की पहचान है। ये हमारा हिंदुस्तान है। यहां रहते सिख, ईसाई, हिंदू मुसलमान आपस में सब हिलमिल रहते एक दूसरे के जान है। एक दूसरे के काम ये आते करते सबका सम्मान है। ये हमारा हिंदुस्तान है। सीमा पर जो हैं खरे वीर जवान वो हमारी शान है। मातृभूमि के लिए कर देते न्योछावर अपने प्राण है। दुश्मनों के आरे बन जाते वो चट्टान है। ये हमारा हिंदुस्तान है।
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
