कृष्ण करे धमाल
प्यारे सुंदर श्याम, विपिन में वेणु बजावें । संग में ग्वाल बाल,उसे गोपाल नचावें ।। थैया-थैया ताल, थाप पर खुश हो नाचे । प्रेम मग्न हो कृष्ण, झूम कर गायन वाचे ।। जीव-जंतु से प्यार,धेनु से इनका नाता। यमुना तट का दृश्य, अधिक है उनको भाता।। गोकुल के ये लाल, नगर में विचरण करते । नटवर करे धमाल, रूप वे नाना धरते।। नरेन्द्र सिंह,26.03.2025
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
