घमलौर शादी
आने वाले कुछ वर्षों में, गर्व की बातें ये होगी; जिसके घर की बहुएं,अन्य जात-धर्म की होगी। जो लड़का,ऐसी लड़की से मैरिज लव करेगा; उस पर ,खानदान के लोग काफी गर्व करेगा। वो कुनबा सराहा जाएगा,समाज में मान बढ़ेगा; जिसके विधर्मियो /विजातीयों से सम्बंध रहेगा। यदि किसी के घर में न होगी,कोई बेमेल शादी; उसे कहा जायेगा ,गए गुज़रे और रूढ़ि वादी। यानी न स्मार्ट बच्चे जन्मे, या न बने पैसेवाला; जो न पटा सका,अन्य धर्म व जाति की बाला। पटकर न आई एक भी बहू,यदि किसी के घर में; वो घर हीन दीन,समझा जाएगा लोगों की नज़र में। नरेंद्र सिंह
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
