शीर्षक :उत्तम आहार शाकाहार
(चौपई छंद) उत्तम जीवन का आधार, भोजन जब हो शाकाहार। खान-पान जब रहे पवित्र, संयम पालन जिसका मित्र।। जो अपनाते मांसाहार, करे स्वास्थ्य का बंटाधार। मानव ले लो तू संकल्प, सात्विक भोजन हो अत्यल्प।। जिसका तन-मन रहता स्वस्थ, उसको समझें श्रेष्ठ गृहस्थ। दीर्घ आयु का ये है मंत्र, योग नियम है उत्तम तंत्र।। नरेंद्र सिंह
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
