🌷🖇
कहकहे भी कमाल करते है आँशुओ से सवाल करते है। ऐसे पत्थर भी है यहाँ जिनकी आईने देखभाल करते है। कद्र लम्हो की जो नही करते जिंदगी भर मलाल करते है। सब्र करना जिन्हे नही आता, गम ही उनका शिकार करते है। जिनकी तारीख पर निगाहें है फैसले बेमिसाल करते है। हम किसी भी ख्याल मे हो मगर वो हमारा ख्याल करते है।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
