माडा टैम
चला जा साल 2024 फेर दोबारा कदे मूड के ना आइए जो दिन तने मेरे तै दिखाये कदै मेरे दुश्मन ने न दिखाइए जिन्दगी भर याद रहवेगा तू मेरे पे ईसा चांद जो चढ़ागा खोट तो बता देता मेरा के था मैने खून के आंसू रूवागा राता ने उठ उठ रोए जाऊ अपनी परछाई ना दिखाइए जो दिन तने मेरे तें............. 1 जुलाई की वा शिखर दोपहरी अपने बराबर मैं बैठी मने मौत देखी थी रौंदा देखा बेटा भाई और बाबू अपना यारे प्यारे की आंखया मैं आंसू की बरसात देखी थी रोया निसंग गाम था सारा इब मेरी मा ने ना रुलाइए जो दिन तने मेरे तें......... . कई बस नीचे ते मने काढ़े थे कई मेरा होंसला बढ़ा रे थे जिस जिस ने देखा था हाल मेरा सब भगवान का नाम ध्यारे थे खून खून हो था सारे बस स्टेंड पे यो किस्सा ना दोहराइये जो दिन तने मेरे तें......... क्यूकर करू तेरा शुक्राना भगवन तने में बसा बसाया राख दिया देके दूसरा जन्म मेरे ते मे अपने बालका जोगा राख दिया राखिए आपने चरणा मे गुलशन मीत ने अपनी कृपा तू बरसाइए जो दिन तने मेरे तें............
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
