कश्मीर ~ एक अनोखी दास्तां
भारत केवल एक राष्ट्र नहीं अपितु मां है, और इस देश के सभी राज्य भारत मां की संतान हैं, उन्ही संतानों में से एक संतान कश्मीर के लिए भारत मां की हृदय वेदना कुछ इस प्रकार है:-🪷🇮🇳 ए कश्मीर, कैसे बतलाऊँ अपना इश्क तुझको? तू मेरे दिल की धड़कन, मेरे सिर का ताज है।✨ कोई तो आकर समझाएं मुझको, की क्यों तू अपना होकर भी पराया सा लगता है। 🥀 तेरा बेइंतेहा सौंदर्य जब तेरा बखान करता है, इस मां का हृदय आनंदित हो उठता है!!❤️🩹 ऋषि कश्यप का लाडला है तू, भारत मां का भी अति दुलारा है तू। लेकिन न जाने किन कारणों से, मुझसे जुदा है तू... बहुत पीड़ा होती है तेरे अंगों का खंडन देखकर। 🌷🪨 क्या गलती रही मुझसे जो तू मुझसे जुदा हो गया... क्या तू मेरे से ज्यादा किसी और का सगा हो गया? 💐 प्यारे तू अभिन्न अंग है मेरा, यद्यपि तू मुझे अपना ना माने, फिर भी है तू मेरा ! मां का तो कर दिया इन लोगों ने बंटवारा, परंतु अपनी संतान को कैसे त्याग दूँ। तेरी पीड़ा को देखकर,मां द्रवित हो उठती है... तेरी व्यथा सुनकर अंतरात्मा कंपित हो जाती है।🍃 फिलहाल तो तू जितना मेरा है, अति खूबसूरत है...🌻🌸 मगर फिर भी बैठी है तेरी जननी इस इंतेज़ार में, कि कभी तू पूर्णतः मेरा होगा। आतंक का खात्मा जिस दिन होगा, बस उसी पल से आनंद तेरे संग होगा!!💫❄️🇮🇳💞
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
