तेरी बाते
तुम्हारे जाने के बाद, हर पल उदास है, दिल में सिर्फ तुम्हारी यादों का वास है। वो हँसी, वो बातें, वो खिलखिलाहट, आज भी मेरी आँखों में है वो आहट। हर रात चाँद को देख कर रोता हूँ, मैं तुम्हारे सपनों में ही खोता हूँ। हर दिन तेरी राहों में खड़ा रहता हूँ, तुम्हें आवाज़ देकर, दिल का हाल कहता हूँ। पर तुम तो अब बहुत दूर चली गई हो, मेरी दुनिया को वीरान कर गई हो। ये दिल आज भी तुमसे मिलने को तरसे, और मेरी आँखें हर पल बरसे। काश! वो पल थम जाता, जब तुम दूर जा रही थी, मेरी दुनिया की हर खुशी मुझसे रूठ रही थी। अब तो बस तुम्हारी यादों का सहारा है, ये टूटा हुआ दिल, अब भी तुम्हारा है। तुम्हारे बिना हर खुशी अधूरी है, ये ज़िंदगी एक टूटी हुई तस्वीर है।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
