शिक्षा और सीख
शिक्षा है ज्ञान, तो सीख है उस ज्ञान का भान | शिक्षा है जिसे दिमाग़ में उतारा जा सके, सीख वो है जिसे जीवन में उतारा जा सके | शिक्षा सैद्धांतिक है, किन्तु सीख वास्तविक है | शिक्षा है ज्ञान, तो सीख है ज्ञान का सम्मान | शिक्षा है आदान- प्रदान, तो सीख है निचोड़ा हुआ ज्ञान | शिक्षा है मूर्त, तो सीख है अमूर्त | शिक्षा है वैभव, तो सीख है अनुभव | शिक्षा की अधिकता बनाती है आपको उपभोक्ता, वरन सीख की विशालता लाती है परिपक्वता | शिक्षा है बाहरी व्यवस्था, तो सीख भीतरी अवस्था | शिक्षा है आशा, तो सीख है जिज्ञासा | शिक्षा है सुनकर बोलना, तो सीख है समझकर बोलना | शिक्षा पाने वाला फिर भी रह सकता है अनजान, परन्तु सीख पाने वाला ज़रूर बनता है बड़ा विद्वान | शिक्षा है यौवनकाल, तो सीख है जीवनकाल | क्योंकि शिक्षा चलती है कुछ पल, और सीख चलती है हर पल | शिक्षा हैं उत्तम, तो सीख है सर्वोत्तम | शिक्षा है आत्मा, तो सीख है परमात्मा | इसलिए शिक्षा है ऊपरी, तो सीख है सर्वोपरि |
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
