बेरोजगारी
बीत गया ये साल भी करते-करते परीक्षा की तैयारी, इस साल भी दूर नहीं हुई पढ़ने वालों की बेरोजगारी। करते रहे साल भर बच्चे तैयारी, सोचा था शायद हो जाएगी ख़त्म बेरोजगारी । नहीं आई शादी-ब्याह व त्योहार पर घर जाने की बारी, सोचते रहे कहीं छूट ना जाए परीक्षा कि तैयारी। करते रहे प्रयास जिससे खत्म हो बेरोजगारी, कभी हो गई परीक्षा स्थगित तो कभी आ गई पेपर आउट होने की बारी। तभी तो नहीं आईं इस बार भी नौकरी की बारी, किस्मत रही इस बार भी मेहनत पर भारी। दूर नहीं हो पाई मेहनत करने वालों की बेरोजगारी, करते रहेंगे हम भी परीक्षाओं की तैयारी। रखेंगे प्रयास नये साल में भी जारी, होगी एक दिन मेहनत भी किस्मत पर भारी। घर में हमारी भी होगी एक साख न्यारी, आने वाले साल में दूर हो ही जायेगी बेरोजगारी।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
