अतरी की वादियाँ
आइए कभी जरूर आइए, घूमिए अतरी की वादियाँ। महक लें सोंधी मिट्टी की, अवलोकन करें यहाँ घाटियाँ।। तपोवन की पुण्यभूमि यहीं पर, गर्म कुंड झरना व पहाड़ियाँ। अति सुहानी लगती यहाँ तो, छोटी-मोटी झुरमुट झाड़ियाँ।। जेठियन घाटी की रौनक़ भी, और यहाँ की रमणिक झाँकियाँ। आकर देखें गहलौर घाटी भी, दशरथ की जुनूनी कहानियाँ।। शान यहाँ किसानों की जो, खेतों की टेढ़ी-मेढ़ी आरियाँ। आकर निहारें अद्भुत छटा को छोटी-बड़ी यहाँ की क्यारियाँ।। नरेंद्र सिंह, 28.04.2025
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
