बिहार में हवाई अड्डा(व्यंग्य)
बिहार में हवाई अड्डे ही अड्डे बनेंगे, गरीब उसी से अब पलायन करेंगे। अड्डा बने, नेताओं का दृढ़ संकल्प है, बनने के बाद मात्र तीन ही विकल्प है।। खेत बेचकर युवा भाड़ा अदा करेंगे, मिटेगा जन्मगदहा,वे लोग अब तरेंगे। या मंत्री विधायक सांसद फ्री घूमेंगे, या फिर इसमें अहर्निश जानवर चरेंगे।। सिंचाई हेतु सरकार की नानी है मरती, यहाँ प्यासे हैं लोग व प्यासी है धरती। सोचो! इस विकास को क्या कहेंगे, नेताओं की मस्ती व लोग भूखे मरेंगे।। लगता है बिहार बहुत धनी हो गया है, लगता है यहाँ का दुर्भाग्य सो गया है। लगता है यहाँ न लोग राशन अब लेंगे, अब यहाँ न पीएम आवास ही बँटेंगे।। सभी अब तो आसमान को ही चूमेंगे, सभी अब हवाई जहाज से ही घूमेंगे। हर खेत में यहाँ जल की क्या जरुरत, खेत बेच, उड़ो जहाज से, जा दिल्ली सूरत।। नरेन्द्र सिंह, 18.06.2025
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
