आशावान बने रहना
आशावान बने रहना पताका थामे खड़े रहना पारिस्थितिक तूफानों के बीच पैर जमाकर अड़े रहना, में प्रतीक्षा उस अवसर की हो मंद-मंद कुछ अग्रसर भी विश्वास बांधकर रखना तुम वह लक्ष्य साधकर रखना तुम, जब क्षण वह सन्निकट आ जाए अंतिम प्रहार की बात आए धरती का सीना फाड़ देना और विजय पताका गाड़ देना।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
