क्षमता
माना कि ज़ंग लग रहा पर अभी दम बाकी है थोड़ी चपलता बाकी है अब भी हिम्मत बाकी है। बाकी है अभी सपने अभी तो सांसें बाकी है संकल्प का पूर्णत्व बाकी है अभी तो प्रयासों से संघर्ष बाकी है। ये अयोध्या तो काशी है यहां आपार सुख और शांति है सरयू तट पर तन-मन का मिलन ये तो आत्म अध्ययन का चौपाटी है। यहां भी पलटन की छावनी हर दिन प्रेरित करती आती है शिवालय की मधुर घंटियां मुझे हर रोज यहां बुलाती है। विश्वास है क्षमता खूब बढ़ेगा शरीर में जमा जहर का असर घटेगा सुडौलता आएगा सक्रियता बढ़ेगा एक दिन तारून पद यात्रा का अवसर सजेगा । अभी संघर्ष बाकी है प्रयासों का कदम ताल बाकी है अभी पसीनों का बहना बाकी है अभी तो निखारना बाकी है।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
