बंजारापन
इतनी तेज रफ्तार से दौड़ी मैं शोर शराबे के नशे से कोसो दूर खुशहाल जिम्मेदारी की सभ्यता अपनाने कि अब सपने भी शांत हो गए। काली रातों में ये दिल डिस्को लाइट्स की उत्तेजना नहीं खुले मैदान में जमीन पर लेट किसी का हाथ पकड़ गुनगुने गाने के बीच तारे गिनने की चाह रखता है।
