गंजापन वरदान है
न कोई बाल बांका करे,न कोई उखाड़ सके बाल; गंजापन के फायदे गजब है,अनगिनत बेमिसाल। न साबुन व शैम्पू की जरूरत,न चाहिए माथे में तेल; न हेयर रंगने की जरूरत,न चाहिए क्रीम और जेल। न दर्पण की चाहत,न चाहिए बाल सँवारने को कंघा; चाँद सदा चमकते रहता है,कभी भी नहीं होता गन्दा। श्रृंगार में समय की बर्बादी नहीं,नहीं नाई का चक्कर; जू,ढील मारकर हत्या नहीं,अहिंसा के पथ पर अग्रसर। "नरेंद्र"कहे गंजों से,हे भाई!मत समझो अपने को हीन; गंजेपन के असंख्य फायदे ,इसे गिनना है नामुमकिन।। नरेन्द्र सिंह 27.06.2023
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
