विद्या ही उत्तम धन है
अध्ययन में खूब लगाओ मन; विद्या ही है, सबसे उत्तम धन। अगर जीवन में अच्छा करना है; तो विद्या का अध्ययन करना है। जीवन में अगर लक्ष्य पाना है; अध्ययन से नहीं जी चुराना है। पुस्तक से ही तुम नेह लगाओ; पढ़कर इसे वांछित फल पाओ। मोबाइल से रखना तुम दूरी; इसकी लत है, बहुत ही बुरी। इस नारे को सदा रखना ख्याल; चार साल बनाम चालीस साल। चार साल मात्र मेहनत करना है; चालीस साल सुख से रहना है। नरेंद्र सिंह 10.02.2024
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
