युक्ति
हो जाओगे सफल खुद पर विश्वास रखो मुझे है पूरा विश्वास अपेक्षाओं पर खड़ा उतरोगे डर को दूर भगाओ स्वयं को संगठित करो जब बैठो प्रशिक्षण में तो हर बात पर अमल करो। हर वाक्य के बाद प्रतिक्रिया सोच कर दो थोड़ा ठहरो विचार करो फिर अपनी बात कहो जल्दीबाजी नहीं सटीकता पर ध्यान दो गंभीरता के साथ हर वाक्य समय ले गढ़ो । आलोचकों को अपना हितैषी समझो आलोचना आपके क्षमताओं को चुनौती है आपको निखारने की युक्ति है सहयोगी है स्वयं का बचाव न कर कौशल प्रदर्शन से जबाब दो। हर बार जीत की आदत से बचो झूठी तारीफ के मीठे जहर से बचो स्वयं की तारीफ न कर कमियां ढूंढो प्रदर्शन में हुई चूक गंभीरता से ले लो । बगैर कड़वे घुटों के व्याधि जाती नहीं है दवाओं का कड़वापन हमें स्वास्थ्य बनाती है मीठी गोलियों की आदत मधुमेही बनाएगी कड़वी बातें झकझोरेगी राह दिखाएगी। प्रदर्शन से पहले का डर चिंता अब दूर करो समय कम है अपने पर अब काम करो आलस्य बहानों को दूर भगा कर मेरे साथी अब दंगल को जीतने की तैयारी करो।
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
