अवसर
समय है संग्राम का इस पार या उस पार का तन-मन क्षण-क्षण लगाते हैं स्वर्णिम भविष्य सजाते हैं। अवसर है विकास का जिम्मेवारियों के विस्तार का तन-मन से जोर लगाते हैं अपनी नयी पहचान बनाते हैं। दुनिया को अपनी प्रतिभा दिखाएं अपने कौशल को चमकायें जो भी कमी है उसे दूर करें आओ अपने प्रयासों को सिद्ध करें। अंतिम पहर है इस बार का परीक्षा है अपने काम का आओ अपनी श्रेष्ठता दिखाते हैं परिणाम में सौ अंक पाते हैं। अब आलस्य का समय नहीं बहानों का कोई सृजन नहीं शिकायतें तो जीवन का हिस्सा है अभी बेजोड़ पराक्रम दिखाते हैं। ये अवसर है दबाव नहीं अभी तनाव का कोई काम नहीं समय है अपने उचित प्रबंधन का हर हाल में उस पार जाने का।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
