मेरा अपना
एक अपना राग है सुर है और ताल है एक अपना चीर संगीत जीवन का एक सार है। अपनी एक कहानी है एक राजा और एक रानी है उस कहानी के हीरो हैं हम बाकी सब बेमानी है । अपनी एक गति है हरकत है अपनी एक अदा है एक अदब है अपने अस्तित्व से जुड़ी अपनी एक छाप है। छुपा है मुझमें ही मेरा सब कुछ मगर फिर भी जीवन में न खुशी, न आनंद है आओ तन मन और आत्मा का गठजोड़ कर लें आज से नाता जोड़,अपने आसपास से प्रेम कर लें। इसी से सुख, शांति ,संतोष और आनंद है जीवन से तनाव मिटेगा , खुशहाली लायेगा जटिलताओं, विकारों का दीवार गिरेगा सौम्यता का फूल खिलेगा, क्षण क्षण मुस्कायेगा । DMT Therapy
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
