मै स्त्री हु
मैं कौन हु मै एक स्त्री हु , मै कभी पुरुषो के बराबर नही हो सकती , क्युकी फर्क है उनमे और मुझमे , फर्क है मेरी जीवनशेली मे || मुझे हक है आज़ाद रहने का पर घर का सारा काम करने के बाद मुझे हक है अपने हक के लिए आवाज़ उठाने का पर बड़ों की इच्छा अनुसार , मुझे हक है नोकरी करने का पर अपने घरवालो ससुराल वालो की इच्छा अनुसार | अगर कही बड़ी जगह अच्छे वेतन पर नौकरी ना मिले कम समय मे तो नौकरी ,सपने सब छोड़कर घर संभालने का हक भी मेरा ही है || मै स्त्री हु ,पुरुषो की बराबरी नही कर सकती पर कोशिश है मेरी उनकी बराबरी करने की , क्या किसी पुरुष की, चाहत है एक स्त्री की ,बराबरी करने की, क्या कर सकेंगे वो, स्त्री की बराबरी || मै स्त्री हु मै पुरुष के बराबर नही सर्वोपरि हु हा,मै एक स्त्री हु || #स्वर्णाक्षी सिंह
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
