शीर्षक_बलिदानी_वीर_जवान
●●● भारत के वीर जवान बता दो दुनियां को। हम शेरों की सन्तान बता दो दुनियां को।। हो गया भस्म दुश्मन अगर जो आँख उठी। हम अग्निवीर बलवान बता दो दुनियां को।। मां भारती के चरणों में ये जान निछावर है। अक्षुण रखते सम्मान बता दो दुनियां को।। हम बलिदानी महाराणा, शिवा के वंशज हैं। है शौर्य हमारी शान बता दो दुनियां को।। जब लड़ते रणभूमी में दुश्मन गद्दारों से। शत्रु का मिटे निशान बता दो दुनियां को।। 'अयन' रखते, ऊंचा भाल तिरंगा प्यारा है। ये जन जन की है ज़ान बता दो दुनियां को।। ●●● ©deovrat 'अयन' 09.05.2025
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
